बीकानेर। सांझी विरासत बीकानेर के तत्त्वावधान में रविवार को तोहफा-ए-नूर के लोकप्रिय बुजुर्ग शायर नूर बीकानेरी का सम्मान कोरियों के बास में उनके निवास पर अभिनंदन-वंदन और सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि उर्दू के प्रख्यात शायर शमीम बीकानेरी तथा अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार-कहानीकार बुलाकी शर्मा ने की। इस अवसर पर अतिथियों एवं सांझी विरासत के ट्रस्टियों द्वारा नूर बीकानेर की दीर्घकालीन साधना पर अभिनंदन के रूप में उन्हें प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, शाल तथा माल्यार्पण आदि द्वार सांझी विरासत सम्मानित अर्पित किया।