प्रदेशभर के प्रधानाध्यापक,प्रधानाचार्य, शिक्षा अधिकारी से लेकर अन्य उच्च
शिक्षा अधिकारी जयपुर की सडक़ों पर एकत्रित हुए और बाइस गोदाम सर्किल से
लेकर विधानसभा टी प्वाइंट तक एक विशाल रैली निकाली। रैली में प्रदेशभर के
करीब 5 हजार शिक्षा अधिकारी इस रैली में पहुंचे।
रेसा के राधेश्याम
शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य को केन्द्र के समान वेतनमान ,पदोन्नति के
अऩुपात को 50.50 करने,नव पदोन्नति के वेतन की विसंगतियां दूर करने,
हाईकोर्ट के आदेश को लागू करने, प्रधानाचार्य पद पर डीपीसी व साथ ही एसीपी
स्वीकृत करने, प्रधानाचार्य के रऊपर के पदों का काडर रिव्यू किए जाने, जिला
शिक्षा अधिकारी के पदों को जल्द भरने, शेष पातेय वेतन प्रधानाध्यापक को
डीपीसी से स्थाई करने,जिला शिक्षा अधिकारी के ऊपर के रिक्त पदों को भरने,
एसडीआई को व्या याता के समान वरिष्ठता दिए जाने की मांगे शामिल हैं।
शिक्षा
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आमरण
अनशन तक का रास्ता अपनाया जाएगा। क्योंकि व्या तायाओं को बढ़ावा देने और
शिक्षा अधिकारियों की अनदेखी की जा रही है जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।