Residential population swirling open Panther-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Video : रिहायशी आबादी में खुला घुमता पैंथर

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 4:52 PM (IST)
उदयपुर। जंगलों मे खुले पैंथर को बेखौफ और मस्ती से विचरण करते हुए देखने का अपना एक अलग ही रोमांच है लेकिन रोमांच के साथ जरूरी है साहस और सावधानी। यहीं पैथर जंगल की बजाय अगर शहर मे घूमता नजर आ जाये तो उसे देखकर रौंगटे खडे हो जाते है। लेकिन उदयपुर के आबादी वाले इलाके में एक पैंथर का यूं बेखौफ घुमना इन दिनों आम बात हो गई है। इस पैंथर के यहां नजर आने कीे बातें कई सुनने को मिली है। यें बेहद खतरनाक लेकिन रोमाचिंत करने वाली तस्वीरें जो आप देख रहे है, ये किसी जंगल मे खुले घूमते पैंथर का नही बल्कि उदयपुर के मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के परिसर के पिछले हिस्से की और बने स्वर्ण जयंति द्वार के पास की झाडियों का है, जहां एक दिवार की मुंडेर पर यह पैंथर पूरी मस्ती के साथ घम रहा है। एक खुले पैंथर को इतना नजदीक से देखना वाकई मे हैरान कर देने वाला दृश्य है। हालांकि इस खतरनाक दृश्य को एक साहसी दर्शक ने यह विडियो उपलब्ध करवाया है। जिसने इस विडियो को बडी ही सावधानी के साथ पैंथर के साथ - साथ चलते हुए शुट किया है। इस विडियो मे आप साफ देख सकते है पैंथर एक दिवार पर बैठकर सुस्ता रहा है और कुछ ही देर मे कैमरे की लाईट से खफा होकर आगे की और चल दिया। विडियों मे दिख रहा यह पैंथर एक व्यस्क पैंथर है और कई बार लोगो द्वारा इसके पूरे परिवार को यहा घूमते हुए देखने की बाते बताई गई हैं। लेकिन हर बार वन विभाग ने इसे महज एक अफवाह बताते हुए कोई ध्यान नही दिया। भले ही इस विडिय़ो में पैंथर को देखकर कई लोगो को रोमांच महसूस हो रहा है, लेकिन इसका दूसरा रूप बडा ही खतरनाक है। आबादी क्षेत्र में खुलें में घुमता नर पैंथर कभी भी किसी हादसे को अंजाम दे सकता है। सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर में आधा दर्जन सेे ज्यादा हॉस्टल और 100 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के क्वार्टस है और कई बार काम की वजह से कई लोग देर रात तक यहां पर गुजरते रहते है। हालांकि इस पूरे मामलें की जानकारी वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को होने के बावजूद इस पैथर परिवार को पकडने के लिए अभी तक कोई कारवाई नही की गई है। ऐसे में देखना यह होगा कि इस इलाके में पैथर दिखने की बातों को हमेशा अफवाह कहकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाडने वाला वन विभाग इस विडियों के सामने आने के बाद भी क्या इसें झुठला पायेंगा या अपनी सर्तकता दिखाते हुए पैथर परिवार को कैद कर इलाके के लोगो को भय मुक्त कर पायेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement