Resident doctors strike in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान

khaskhabar.com: शनिवार, 04 जनवरी 2020 3:30 PM (IST)
मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान
सैयद हबीब उदयपुर। दो दिन पहले एमबी अस्पताल में मारपीट को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में ही रैली निकाली और मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति गुस्से का इजहार किया। हड़ताल के कारण एमबी अस्पताल प्रशासन को सीनियर डॉक्टरों को बुलाना पड़ा। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। मामला दो दिन पुराना है। चित्तौड़गढ़ की एक महिला की मौत होने पर उसके परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। इसके एक दिन बाद ही मामला तूल पकड़ने लगा। पुलिस प्रशासन ने डॉक्टरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement