Reservation by the Gujjar community-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज ने किया कीर्तन

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 5:36 PM (IST)
आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज ने किया कीर्तन
भीलवाड़ा। गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर टॉवर पर चढे युवकों की हौसलां हफजाई करने व सरकार को सद्बुधि देने के किर्तन भी किया गया। इस दौरान गुर्जर नेताओं सहित विधायक धीरज गुर्जर ने ढोलक की थाप पर रघुपति राघव राजा राम सहित कई भजन गाये। विधायक धीरज गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में पिछले 10 सालों से गुर्जर समाज आरक्षण की मांग कर रहा है लेकिन अब तक सरकारों ने हमें केवल आश्वासन ही दिया है। आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 24 घण्टै से तीन गुर्जर युवक टॉवर पर चढे हुए हैं। हम यहां पर उनकी हौसला हफजाई के लिए टॉवर के नीचे बैठे है। गुर्जर ने यह भी कहा कि किर्तन करना का मुख्य उद्देश्य यही है कि सरकार को सद्बुधि मिले इसके लिए रघुपति राघव,राजा राम और सरकार को सद्बुधि दे भगवान के भजन गाये गये हैं। यदी हमारी एसबीसी के आरक्षण में मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो हम उग्र आन्दोलन करेंगें।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement