Rescuers yet to reach 2-year-old stuck in Punjab borewell-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:42 pm
Location
Advertisement

पंजाब में बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने का अभियान फिर से शुरू

khaskhabar.com : रविवार, 09 जून 2019 11:18 AM (IST)
पंजाब में बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने का अभियान फिर से शुरू
चंडीगढ़| पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में चार दिन पहले 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को निकालने के लिए रविवार को पांच घंटे की तकनीकी अड़चन के बाद बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौ इंच के व्यास वाले बोरवेल में 110 फीट की गहराई पर फंसे हुए बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर सुरंग में अभी भी 10-12 फीट की खुदाई की आवश्यकता है।

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे राज्य सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अब विशेषज्ञ बोरवेल में खुदाई करने वाला नया उपकरण डालने में कामयाब हो गए हैं, इसलिए पांच घंटे की रुकावट के बाद खुदाई शुरू हो गई है। यह मूल रूप से एक स्वभाविक अड़चन थी।"

घटनास्थल पर चौबीसों घंटे चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस तैनात है। घटना के लगभग 40 घंटे बाद शनिवार सुबह पांच बजे उसके शरीर में हलचल देखी गई। एक बचावकर्मी ने आईएएनएस को बताया कि बच्चे फतेहवीर सिंह के पास पहुंचने के लिए एक समानांतर सुरंग खोदी जा रही है। बच्चा 10 जून को दो साल का हो रहा है। बच्चा गुरुवार शाम चार बजे के आसपास बोरवेल में गिरा था।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement