Remove heavy security force land encroachment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारी सुरक्षा में सीआरपीएफ की जमीन से अतिक्रमण हटाएं

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 5:58 PM (IST)
भारी सुरक्षा में सीआरपीएफ की जमीन से अतिक्रमण हटाएं
नूंह। रविवार को पुन्हाना उपमंडल के गांव टूंडलाका में सीआरपीएफ कैंप के लिए अधिकृत की गईं जमीन को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जाधारियों से मुक्त कराया। कार्यवाही के दौरान कब्जाधारियो की ओर से किसी भी प्रकार का कोई विरोध देखने को नही मिला बल्कि लोगों ने प्रशासन का पूरा पूरा सहयोग किया। कार्यवाही के लिए पुन्हाना के नायब तहसीलदार संतलाल तंवर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। किसी अनहोनी से निपटने के लिए मेवात पुलिस के सैकडों जवानों के साथ साथ महिला पुलिस व फरीदाबाद पुलिस के सैकडों जवान मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा भारी संख्या में आरएएफ के जवानो के साथ साथ तीन एंबुलैंस व फायरबिग्रेड की गाडी भी कार्यवाही के अंत तक मौके पर मौजूद रही। आठ जेसीबी मशीनों की मदद से कुछ ही देर में इस जमीन पर बने मकानों को ढहा दिया गया।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement