Advertisement
सांगानेर की अवैध कॉलोनियों से अतिक्रमण हटाकर तीन सप्ताह में रिपोर्ट पेश करेंः हाईकोर्ट

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन के अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी, अभिनव भंडारी और डॉ टी एन शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार ने 12 मार्च 2025 को एक आदेश जारी कर सांगनेर की उन सभी कॉलोनियो को नियमित करने का आदेश जारी किया जिसमें हाउसिंग बोर्ड ने जमीन अवाप्त कर ली थी और उसके बाद अतिक्रमियों ने उन जमीनों पर अवैध कब्जे कर लिये थे ।
अधिवक्ता भंडारी ने बताया कि ये 87 कालोनियां है जो बी-2 बाईपास से सांगानेर के अंदर आती है और इन सभी जमीनों को हाउसिंग बोर्ड ने काश्तकारो से ख़रीदा था और उसके बाद काश्तकारो को उनका भुगतान भी कर दिया था मगर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत कर उन सभी जमीनों पर कब्जे करवा दिये और अब मिलीभगत करके ही उनका नियमन करवा रहे है। जो सर्वोच्य न्यायालय के अभी हाल ही के आदेशों के खिलाफ है। नियमन के आदेश को पब्लिक अगेंस्ट करप्शन के द्वारा राजस्थान उच्च न्यायाल में चुनौती दी गई थी।
इस मामले की सुनवाई 20.08.2025 को हुई थी एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस पी शर्मा न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने इस नियमन के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी कि सरकारी जमीनों के कब्जों को कैसे नियमित किया जा सकता है और आदेश दिया था कि आठ सप्ताह में समस्त कब्जे हटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें और यह भी कहा कि अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जवाब प्रस्तुत होने के पश्चात उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी जिनकी उपस्थिति में ये अवैध निर्माण हुए हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को उन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश दिए जाएंगे। खंडपीठ ने 12.03.2025 के आदेश पर रोक लगाते हुए आठ सप्ताह में सभी अतिक्रमणों को हटाकर पालना रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही के आदेश दिए थे। राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के दिनांक 20.08.25 के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी मगर सर्वोच्च न्यायालय से राज्य सरकार को कोई राहत नहीं मिली ।इसलिए राज्य सरकार ने अपनी याचिका को वापस लेने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से गुहार लगाई और राज्य सरकार के द्वारा याचिका वापस लेने के आधार पर याचिका को खारिज कर दिया गया।
याचिकाकर्ता का कहना है उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों और सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बावजूद अधिकारी और भूमाफियाओ की मिलीभगत के चलते आज तक खाली जमीन पर भी कब्जा नहीं किया जा रहा है। सुनवाई के पश्चात राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बेंच के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा एवं न्यायाधीश संगीता शर्मा की खंडपीठ ने तीन सप्ताह का समय दिया और आदेश दिया कि अगली सुनवाई पर पालना रिपोर्ट पेश नहीं होने की स्थिति में आवासन आयुक्त व्यक्तिश उपस्थित हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


