Remember ancestors by libation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पितरों को तर्पण देकर किया याद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 9:46 PM (IST)
पितरों को तर्पण देकर किया याद
जयपुर। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए लोगों द्वारा तर्पण देने का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। यह सिलसिला 15 दिनों तक चलता रहेगा। वहीं इस पक्ष के चलते शुभ कार्य पर विराम लग गया है। पितृपक्ष के संबंध में पं.राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया 30 सितंबर तक तर्पण देकर पितरों को याद किया जाएगा। इस पक्ष में भगवान के यहां सभी द्वार खुले होते हैं जिनकी मृत्यु इस पर्व के चलते होता है, वे सीधे स्वर्ग में जाने का अधिकार रखता है। इस कारण से पितृपक्ष में गुजरे हुए पूर्वजों को विशेष तर्पण दिया जाता है। ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले एवं उन्हें स्वर्ग प्राप्ति कर मोक्ष मिले। शुभ कार्य पर लगा विराम चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष में सूर्य की दो गतियां होती है उत्तरायण और दक्षिणायन। मकर की संक्रांति में सूर्य उत्तरायण होते हैं तथा कर्क की संक्रांति में दक्षिणायन। दक्षिणायन में अनेक शुभ कार्य वर्जित है। शुभ कार्य सूर्य के उत्तरायण होने पर सम्पन्न किए जाते हैं। इस सबका अपना एक वैज्ञानिक महत्व है। पितृ पक्ष सूर्य की दक्षिणायन गति में आता है इसलिए लोग इस पक्ष को केवल पितरों के निमित्त छोड़ देते हैं। वे इस समय में अधिकांश शुभ कार्य नहीं करते। उन्होंने बताया कि शास्त्रों ने भी इसी उद्देश्य से इन दिनों को शुभ कार्य के लिए वर्जित कर रखा है। पितृ पक्ष वर्ष में 15 दिनों का पितृ पर्व है। इसमें भोजन करानाए दान देना, अपने पूर्वजों को स्मरण करना, देव पितरों के सानिध्य में रहना अनेक प्रकार के कार्य शुभ है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement