Religion Assistant in removing the prevalent practices in society: Dr. Shandil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:21 am
Location
Advertisement

समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में धर्म सहायक: डाॅ. शांडिल

khaskhabar.com : शनिवार, 29 अप्रैल 2017 6:16 PM (IST)
समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में धर्म सहायक: डाॅ. शांडिल
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न धर्म समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराईयों को दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं। डाॅ. शांडिल सोलन में हिमाचल नर हरि सेवा समिति द्वारा आयोजित व्यास आचार्य कमल कान्त शर्मा भागवत सप्ताह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से धर्म के विभिन्न आयामों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधकर रखने का कार्य किया जाता रहा है। वर्तमान में समाज में व्याप्त असंतोष एवं असहिष्णुता को कम करने में धर्म महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि धर्म को जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का जरिया बनाएं। उन्होंने इस अवसर पर समिति को अपनी एच्छिक निधि से 21,000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement