Advertisement
पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति : कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने किया ईसरदा-दौसा परियोजना का निरीक्षण

परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि मोरेल नदी पर कॉफर डेम का निर्माण अंतिम दौर में है और अब मात्र 80 मीटर का काम शेष है। कलेक्टर ने इस कार्य को आगामी एक माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति जैसे संवेदनशील मामले में गुणवत्ता और समय सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ईसरदा परियोजना के साथ-साथ कलेक्टर ने मोरेल डेम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की सुरक्षा व्यवस्था, जल भंडारण क्षमता और पानी की गुणवत्ता की समीक्षा की। डॉ. झा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई के लिए नहरों की मरम्मत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि किसानों को पानी का समुचित लाभ मिल सके।
इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अभियंता व अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


