relevance of books and libraries, which can be not less than:-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुस्तकें और पुस्तकालयों की प्रासंगिकता कभी कम नहीं हो सकती: संसदीय सचिव

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 4:16 PM (IST)
पुस्तकें और पुस्तकालयों की प्रासंगिकता कभी कम नहीं हो सकती: संसदीय सचिव
बीकानेर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि पुस्तकें और पुस्तकालयों की प्रासंगिकता कभी कम नहीं हो सकतीं। ये सदैव ज्ञान के भंडार के रूप में पूजनीय रहेंगी। संसदीय सचिव सोमवार को राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्षों के दो दिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार किए जा रहे हैं। पुस्तकालयों को सुदृढ़ एवं बहुपयोगी बनाने के साथ-साथ पुस्तकालयाध्यक्षों को प्रशिक्षित करने में ऐसे कार्यक्रम लाभदायक सिद्ध होंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालयों एवं सूचना केन्द्रों की प्रासंगिकता, आधुनिकीकरण और नवाचारों पर चर्चा की जाएगी। महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि पुनश्चर्या प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों से पुस्तकालयाध्यक्षों के ज्ञान में वृद्धि होगी। पुस्तकालय प्रभारी मोहर सिंह यादव ने कहा कि पुस्तकालय विकास समिति, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं तथा आमजन के सहयोग से पुस्तकालय को ‘मॉडल’ रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पढक़र विविध क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले पाठकों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया, पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, डॉ. प्रकाश चंद्र वर्मा, डॉ. रमेश तनेजा, डॉ. उषाकिरण सोनी, डॉ. नरसिंह बिन्नाणी सहित बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के पुस्तकालाध्यक्ष मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रामनारायण शर्मा ने किया। दूसरे दिन होंगे विविध व्याख्यान
प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के चेतन प्रकाश राजपुरोहित द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालयों में विभिन्न नवाचार एवं आधुनिकीकरण, राजकीय डूंगर कॉलेज के पुस्तकालयाध्यक्ष बीरबल राम मेघवाल द्वारा विभिन्न वर्गीकरण पद्धतियों में ज्ञान जगत का चित्राण विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को होगा।

[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement