Advertisement
सऊदी अरब के साथ संबंध हो सकता है सामान्य : इजरायली पीएम

बाइडेन प्रशासन इज़राइल और सऊदी अरब के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए एक समझौते पर काम कर रहा है।
नेतन्याहू ने बााइडेन से कहा कि "हम इज़राइल और सऊदी अरब के बीच एक ऐतिहासिक शांति स्थापित कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि "इस तरह की शांति अरब-इजरायल संघर्ष के अंत को आगे बढ़ाने, इस्लामी दुनिया और यहूदी राज्य के बीच सुलह हासिल करने और इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच वास्तविक शांति को आगे बढ़ाने में काफी मदद करेगी।"
इससे पहले सितंबर में, इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निदेशक तज़ाची हानेग्बी ने कहा था कि उनके देश और फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने सऊदी अरब के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के इज़राइल के प्रयासों के तहत सीधी बातचीत की है।
रियाद और वाशिंगटन दोनों ने हाल के महीनों में इस बात पर जोर दिया है कि इजरायल और सऊदी अरब के बीच अमेरिका की मध्यस्थता वाले किसी भी समझौते के लिए इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के समाधान की दिशा में सकारात्मक विकास की आवश्यकता होगी।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


