Refrigerate the hill was ninth album teaser video released-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:55 pm
Location
Advertisement

नवां जमाना आई गया पहाड़ी वीडियो एल्बम का टीजर रिलीज

khaskhabar.com : शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 2:44 PM (IST)
नवां जमाना आई गया पहाड़ी वीडियो एल्बम का टीजर रिलीज
धर्मशाला(सीमा अग्रवाल)। बेपरवाह वीडियो एल्बम में अपने हुश्र की अदाकारी के जल्बे दिखा चुकी पालमपुर की रहने वाली सुप्रीत रूपम हिप्पी हिमाचली प्रोड्क्शन हाउस की पहाड़ी वीडियो एल्बम नवां जमाना में बतौर मॉडल भूमिका निभा रही हैं। इस पहाड़ी एल्बम के गानों की अधिकांश शूटिंग पंचकूला व पहाड़ों की रानी शिमला में की गई है। एल्बम में संगीत कैफीखान ने दिया है, लेखक पठियार के रहने वाले अचल सूद व निर्माता आदित्य गांधी हैं। इस गाने को अचल सूद व सैंडी ने बनाया है और स्वर प्रिया शर्मा ने दिए हैं।
अचल ने बताया कि इस पहाड़ी गीत में पुराना जमाना चली गया, नया जमाना आई गया। व्टसऐप, फेसबुक दा जमाना आई गया पर फिल्माया गया है। जिसमें दो रैप सांग हैं। वीडियो एल्बम में लीड रोल अदा कर रही सुप्रीत रूपम ने बताया कि इस पहाड़ी एल्बम से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। पालमपुर से संबंध रखनी वाली सुप्रीत रूपम एक्टिंग के साथ मॉडलिंग में नाम कमाना चाहती है। सुप्रीत ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ वह पंजाबी व वॉलीबुड के डॉयरेक्टरों के संपर्क में हैं। हाल ही में उन्होंने विंटर कॉर्निवाल शिमला में जज की भूमिका निभाई है। इससे पहले सूलनी युनिवर्सिटी सोलन व गर्व ऑफ इंडिया के ब्यूटी पेजेंट में बतौर जज की भूमि निभा चुकी है।
सुप्रीत ने बताया कि वह इस पहाड़ी एल्बम में काम करके काफी खुश है। उनका सपना बड़े पर्दे पर काम करना है। उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसमें उन्हें अपने परिजनों व सहयोगियों का काफी सहयोग मिल रहा है। नवां जमाना का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 14 फरवरी को इस वीडियो एल्बम को रिलीज किया जाएगा।

[@ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement