Reduction of 1,500 laws in five years, reforms in GST: PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:37 pm
Location
Advertisement

महंगाई का खेल कांग्रेस ने खेला, तोहमत देश के व्यापारियों पर लगा दी : PM मोदी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 6:51 PM (IST)
महंगाई का खेल कांग्रेस ने खेला, तोहमत देश के व्यापारियों पर लगा दी : PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार को व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों ने हमेशा देश के बारे में सोचा है, देश की जरुरत से खुद को जोड़ा है। भामाशाह के संबल ने महाराणा प्रताप की ताकत को दोगुना कर दिया था। ये हमारे देश के व्यापारियों की ही ताकत थी कि भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था।

मोदी ने कहा कि हमने गरीबी, गंदगी और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का काम किया है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाखोरों ने महंगाई के खेल से फायदा उठाया है। तोहमत व्यापारी वर्ग पर मढ़ दी थी कि महंगाई व्यापारियों की वजह से होती है।

उन्होंने कहा कि 2014 में चुनाव से पहले मैंने कहा था कि मैं आऊंगा तो हर दिन एक कानून खत्म करूंगा और आपको खुशी होगी कि पिछले पांच साल में 1,500 कानून खत्म किये हैं। मेरा मकसद ईज ऑफ लिविंग का है। पहले देश में कारोबारियों को जंगल के कानूनों और कानूनों के जंगल दोनों से जूझना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

कांग्रेस के जमाखोरों ने महंगाई के खेल से फायदा उठाया। तोहमत व्यापारी वर्ग पर मढ़ दी थी कि महंगाई व्यापारियों की वजह से होती है। आजादी के बाद से कांग्रेस के शासन में व्यापारियों को लेकर एक धारणा बना दी गयी थी कि देश में जो कुछ गड़बड़ हो रही है वो सिर्फ व्यापारियों की वजह से हो रही है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी की वजह से छोटे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी जिसके बाद जीएसटी में कमियों को सुधारा गया है। जीएसटी के बाद व्यापार में पारदर्शिता आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement