Record decrease in rupee by rising crude oil prices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से रुपए में रिकॉर्ड गिरावट

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अक्टूबर 2018 2:32 PM (IST)
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से रुपए में रिकॉर्ड गिरावट
मुंबई। कच्चे तेल की ऊंची कीमत और घरेलू ऋण दरों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते भारतीय रुपया बुधवार को 73 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रुपया बुधवार सुबह 18 सितंबर के अपने सबसे निचले स्तर 72.98 रुपए भी पार करके 73.25 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।पूर्वाह्न करीब 11.35 बजे रुपए में थोड़ा सुधार हुआ और यह 73.07 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के रिसर्च एनालिस्ट आनंद राठी ने बताया कि कच्चे तेल में लगातार बढ़ोतरी के फलस्वरूप रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल में वृद्धि और रुपये में भारी गिरावट से आने वाले महीनों में मंहगाई में और बढ़ोतरी हो सकती है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement