मेनन ने लिखा कि भारत के पास मौजूद परमाणु नियंत्रण
इसकी राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देते हैं, ताकि इस अनिश्चित एवं अराजक
दुनिया में अन्य देश भारत को परमाणु हथियारों को लेकर ब्लैकमेल करने या उस
पर दबाव बनाने की कोशिश न कर सकें। उन्होंने कहा, ‘परमाणु हथियारों से
संपन्न कुछ निश्चित देशों के विपरीत भारत के परमाणु हथियार सैन्य संतुलन के
लिए नहीं हैं, न ही परंपरागत सैन्य संदर्भों में किसी प्रकार की कथित हीन
भावना को दूर करने के लिए इनका निर्माण किया गया है और न युद्ध के मैदान पर
संचालनात्मक सैन्य आवश्यकता या कुछ सामरिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए
ऐसा किया गया है।’