यमुनानगर। शहर में नोटबंदी को लेकर कांग्रेस सडकों पर उतरी लेकिन जैसे ही कांग्रेसियो ने बैंकों के बाहर लंबी लंबी लाइनों को देखा तो वहीं कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। शहर के जगधारी स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर बैठे कांग्रेसीयों ने जब मोदी के विरोध में नारेबाजी करना प्रारंभ किया तो बैंक के बाहर लाइन में लगे विरोध मोदी के पक्ष में नारे लगाने लगे। इतना ही नहीं वहां लाइन में लगे लोगों ने कांग्रेसियों को वहां से हटन पर मजबूर कर दिया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया और स्थित को संभालने का प्रयास किया।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें