Ravinder Kumar won the title of Mr. Punjab and Mr. Jalandhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रविंदर कुमार ने जीता मिस्टर पंजाब और मिस्टर जालंधर का टाइटल

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2017 9:51 PM (IST)
रविंदर कुमार ने जीता मिस्टर पंजाब और मिस्टर जालंधर का टाइटल
जालंधर। रेडक्रॉस भवन में बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस मॉडलिंग कंपीटिशन में इसमें पंजाब भर से 200 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें मिस्टर पंजाब का टाइटल जालंधर के रविंदर कुमार को दिया गया। मिस्टर जालंधर का टाइटल भी रविंदर को ही मिला। उन्हें 31 हजार मिस्टर पंजाब व 11 हजार मिस्टर जालंधर का खिताब जीतने के लिए दिया गया। होशियारपुर, पटियाला, बठिंडा, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर आदि से प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। कंपीटिशन के जज मिस्टर व‌र्ल्ड रमाकांत शर्मा थे। आयोजक पुनीत ढींगरा ने बताया कि युवाओं को नशों की बजाय शरीर के ऊपर ध्यान देना चाहिए। इसलिए उन्होंने ये प्रतियोगिता करवाई। हमारा मोटो भी है - पंजाबियो जागो, नशा त्यागो। प्रेजेंटेशन के जरिए विभिन्न पंजाबी गायकों ने भी युवाओं को नशा छोड़ खेलने के लिए प्रेरित किया। इसमें बतौर चीफगेस्ट डीएसपी आदमपुर दीपिका सिंह पहुंची। उन्होंने कहा कि नशे के कारण केवल एक आदमी का नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार का नुकसान होता है। इसलिए हमें नशों का त्याग कर अपनी क्षमता किसी अच्छे कार्य में लगानी चाहिए। यहां अंकुश, अनमोल, दीप बावा, भगवंत प्रभाकर, संदीप, जतिन मौजूद रहें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement