कुरुक्षेत्र। हरियाणा के
राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति से
भारत की पहचान है। इस पावन धरा के कण-कण में सांस्कृतिक विरासत को देखा जा
सकता है। इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
का राज्य स्तरीय रत्नावली उत्सव बखूबी कर रहा है। इस उत्सव से युवा पीढ़ी
को संस्कार और हरियाणा की संस्कृति का ज्ञान मिल रहा है। राज्यपाल
प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के
आडिटोरियम हॉल में युवा सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम विभाग की तरफ से आयोजित
रत्नावली युवा महोत्सव के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल
प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा, उपायुक्त
सुमेधा कटारिया, कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, डीएसडब्ल्यू डॉ. पवन
शर्मा, डीवाईसीए के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल, कल्चरल कौंसिल के अध्यक्ष रमेश
ढांडा, कुटा प्रधान डॉ संजीव शर्मा ने ललित कला प्रदर्शनी और पगडी बांधो
गैलरी का अवलोकन किया। इसके उपरांत सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यपाल
ने विधिवत रूप से रत्नावली उत्सव का शुभारंभ किया। राज्यपाल
ने राज्य स्तरीय रत्नावली उत्सव पर प्रशासन और कलाकारों को शुभ कामनाएं
देते हुए कहा कि रत्नावली उत्सव 31 सालों से हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर
को बनाए रखने का कार्य कर रही है। अब 32 साल में रत्नावली उत्सव हरियाणा की
स्वर्ण जयंती वर्ष में युवा पीढ़ी को हरियाणा की संस्कृति से रूबरू करवाने
का काम करेगा। 1985 से शुरू होने वाले रत्नावली उत्सव प्रदेश की संस्कृति,
भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत की पहचान बनाए रखने के लिए प्रदेश के युवा
साथियों को संस्कारों का ज्ञान देने का काम कर रहा है। इस उत्सव के साथ
प्रदेशभर के 3500 कलाकार 32 विधाओं के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को एक
मंच पर प्रस्तुत करने का सराहनीय काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलायायह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला