Ratlam government hospital balcony falls, one man dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:00 pm
Location
Advertisement

MP : अस्पताल का छज्जा गिरा, 1 की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 24 जुलाई 2016 2:04 PM (IST)
MP : अस्पताल का छज्जा गिरा, 1 की मौत
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार देर रात प्रसव वार्ड के बाहर बरामदे का छज्जा ढहने से वहां सो रहे लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि 10 घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल के प्रसव वार्ड का बड़ा हिस्सा कमजोर हो चुका है। पिछले दिनों हुई बारिश से इसकी हालत और भी खराब हो गई। शनिवार की रात को अचानक छज्जा ढहने से मलबे में कई लोग दब गए। सुबह तक चले राहत और बचाव कार्यों में मलबे में दबे 11 लोगों को बाहर निकाला गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement