Ration dealer collusion, consumers are not getting ration ration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशन डीलर की मिलीभगत, राशन उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 4:17 PM (IST)
राशन डीलर की मिलीभगत, राशन उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन
धौलपुर। जिले के सैंपऊ उपखंड की कनासिल ,सैपऊ ,रजोरा खुर्द और मालौनी पंवार के सैकड़ों राशन उपभोक्ताओं ने सैपऊ तहसील कार्यालय के खिलाफ राशन डीलर के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा अधिकारियों की मिली भगत से गरीबों के हक को बेच दिया जाता है। जिले में राशन डीलरों की मनमानी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राशन डीलर ग्रामीणों के हक को अवैध तरीके से बाजार में कालाबाजारी कर मोंटे दामों में बेच रहे है। राशन डीलरों की मनमानी कर राशन उपभोक्ताओं को भी भगा दिया जाता है। सैपऊ उपखण्ड के बल्दिया पुरा गांव के सडक़ों ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर राशन डीलर राजेश जाट के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर राजेश द्वारा गरीबों को गेहूं और मिटटी का तेल नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों के खाद्य सुरक्षा सूची में नाम होते हुए राशन नहीं मिल रहा है। राशन डीलर राजेश की दर्जनों बार जिला रसद अधिकारी और उपखण्ड प्रशासन को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन अधिकारियों की सांठ गांठ से डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जाता है। जिससे राशन डीलर बेखोफ गरीबों के हक के निबाले को कालाबाजारी कर बेच रहा है। ग्रामीणों ने उपखण्ड प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया तो अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement