rape six year girl by her uncle in muradabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:55 pm
Location
Advertisement

6 साल की बच्ची से उसके चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 मार्च 2017 11:00 AM (IST)
6 साल की बच्ची से उसके चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर इलाके में रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपनी ही मासूम छह वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटघर थाना छेत्र के गोविंदनगर में हरविंदर ऊनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। पड़ोस में ही उसका 25 वर्षीय भाई अजविंदेर भी रहता है। अजविंदेर भी शादीशुदा है। बच्ची अक्सर अपने चाचा अजविंदेर के घर खेलने जाया करती थी। बुधवार को भी वह अपने चाचा के घर खेलने गई थी, मगर अजविंदेर ने उस मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
मामला तब पता चला जब बच्ची अपने घर पहुंची और उसने पूरा वाकया परिवार को बताया। परिवार ने जब उसके कपड़े और शरीर को चेक किया तो यह समझते देर नहीं लगी की अजविंदेर ने उससे दुष्कर्म किया है। परिजनों ने फौरन 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए आरोपी अजविंदेर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। परिवार समझ नहीं पा रहा कि ऐसा भी हो सकता है। शायद कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement