जयपुर। दौसा जिला अदालत ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के तीन साल पुराने
मामले में एक महिला सहित आठ लोंगों को सजा सुनाई है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश फूलचंद झांझडिया ने आदेश में मुख्य आरोपी गोकुल को
सात साल के कठोर कारावास और दस हजार रूपए के आर्थिक दण्ड से दण्डित किया
है।
इस मामले में नाबालिग का अपहरण करवाने में सक्रिय रहे सात आरोपियों हंसराज,
राजेन्द्र, लालचंद राजूलाल, पप्पू मनोज और एक महिला बच्ची देवी को अपहरण
का दोषी मानते हुए दो साल के कठोर करावास की सजा व दो हजार के अर्थ दण्ड के
आदेश सुनाए है।