Rape convict Gurmeet Ram Rahim applies for parole, says he is being framed Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:56 pm
Location
Advertisement

जेल से बाहर आना चाहता है राम रहीम, इस काम के लिए मांगी पैरोल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 जून 2019 4:43 PM (IST)
जेल से बाहर आना चाहता है राम रहीम, इस काम के लिए मांगी पैरोल
2002 में हुई थी पत्रकार की हत्या...
गौरतलब है कि 24 अक्टूबर 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को कथित रूप से राम रहीम के अनुयायियों द्वारा गोली मारी गई थी जिसके बाद अस्पताल में करीब एक महीने तक जूझने के बाद 21 नवंबर 2002 को उनकी मृत्यु हो गई थी। छत्रपति ने ही राम रहीम के आश्रम में साध्वियों के साथ हो रहे गलत कामों को लेकर अपने अखबार 'पूरा सच' में मोर्चा खोला था।

इसी दौरान उन्होंने डेरा में हो रहे यौन शोषण के खिलाफ एक साध्वी द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लिखे गए पत्र को अपने अखबार में प्रकाशित किया था। उनकी हत्या के खिलाफ 2003 में मामला दर्ज किया गया था। छत्रपति के परिजनों ने मामला दर्ज करवाया था और बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने 2007 में चार्जशीट दाखिल कर दी थी और इसमें डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना गया था।

रेप मामले में राम रहीम को मिली थी 20 साल की सजा...

2/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement