rape accused garment merchant Arrested in muradabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:54 pm
Location
Advertisement

दुष्कर्म का आरोपी कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 12:04 PM (IST)
दुष्कर्म का आरोपी कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कपड़ा व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी कपड़ा व्यापारी अभिषेक गुप्ता का जैन मंदिर के पास कपड़े का शोरूम है। कुछ समय पहले उसके शोरूम पर लाइनपार निवासी एक युवती खरीदारी के लिए आई थी। शोरूम में हुई इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती बढ़ गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदिकियां बढ़ीं और दोनों दिल्ली व नैनीताल घूमने गए।
आरोप है कि युवती के मना करने के बाद भी अभिषेक ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद बुध बाजार स्थित एक होटल में भी पति-पत्नी के रूप में रुके। दोनों के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को क्लीन चिट दे दी। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन दो दिन पूर्व उसने शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। बाद में हताश युवती ने कपड़ा कारोबारी अभिषेक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। रविवार देर रात पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।


आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement