Rao handle peoples problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राव ने किया लोगों की समस्याओं का निपटारा

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 2:04 PM (IST)
राव ने किया लोगों की समस्याओं का निपटारा
मंडी । मुख्यमन्त्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम ने बुधवार को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसद्दा हवाणी, रोपड़ी तथा चौरी कलश के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया । उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि क्षेत्र में पेयजल पुरानी फटी हुई पाईपों को शीघ्रातिशीघ्र बदलें, ताकि गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े । उन्होंने अल्याणा गांव में स्थापित विद्युत ट्रांसफारमर को भी बदलने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सडक़ों की मुरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा । उन्होंने कहा कि परसद्दा हवाणी, झंजैल, रोपड़ी तथा चौक ब्राड़ता पंचायतों में विकास कार्य तीव्र गति से किए जायेंगे । इस अवसर पर कैप्टन हुक्म चन्द, रोपड़ी पंचायत प्रधान छवि चन्देल, उप प्रधान सुभाष, पूर्व प्रधान अजय चन्देल, राजु, वार्ड सदस्य राजकुमारी तथा रत्न चन्द, अच्छर सिहं गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे ।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement