Advertisement
भुवनेश्वर में रांची के छात्र की रैगिंग के दौरान हत्या का आरोप, राज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

रांची के डोरंडा निवासी अनूपचंद राम ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अभिषेक रवि का एडमिशन भुवनेश्वर स्थित आईटीईआर ‘शिक्षा ओ अनुसंधान यूनिवर्सिटी’ में 10 सितंबर को कराया था। उसे वहां न्यू हॉस्टल-7 में कमरा नंबर 408 आवंटित किया गया था। रांची लौटने के बाद 11 सितंबर को उनकी अपने बेटे से फोन पर बात हुई थी, लेकिन 12 सितंबर को उसके मोबाइल पर कई बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद 13 सितंबर को इंस्टीट्यूट के हॉस्टल के सुपरिटेंडेंट ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि अभिषेक सीढ़ी से गिरकर जख्मी हो गया है। उन्हें तुरंत भुवनेश्वर आने को कहा गया। इसके कुछ ही घंटे बाद दूसरी बार फोन आया, जिसमें उसकी मृत्यु की सूचना दी गई। अनूपचंद राम का कहना है कि उनके बेटे के साथ रैगिंग की गई थी, जिसकी शिकायत उसने मोबाइल के जरिए पुलिस को की थी। इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर पहुंचने पर उन्हें इन बातों का पता चला। घटनास्थल और अभिषेक के कमरे की स्थितियां भी संदिग्ध पाई गईं। अभिषेक के शव पर चोट के कई निशान पाए गए। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस से इस बारे में शिकायत की, लेकिन इसपर कोई नोटिस नहीं लिया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


