Rampur, MP Azam khan emotional Eid message to Rampur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:38 pm
Location
Advertisement

Uttar Pradesh:बकरीद पर आजम खान का भावुक पत्र, चुनौतियों से जूझते रहेंगे मगर हार नहीं मानेंगे

khaskhabar.com : सोमवार, 12 अगस्त 2019 12:27 PM (IST)
Uttar Pradesh:बकरीद पर आजम खान का भावुक पत्र, चुनौतियों से जूझते रहेंगे मगर हार नहीं मानेंगे
रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान ( Azam khan) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। वह कई दिनों से रामपुर से दूरी बनाएं हुए हैं। बकरीद के मौके पर भी उनके आज यहां पहुंचने की उम्मीद कम है। इसीलिए उन्होंने शहर के लोगों को भावुकता भरा पत्र लिखा है। सासंद आजम खां के खिलाफ एक महीने में जमीन कब्जाने के कई मुकदमे दायर किए जा चुके हैं। प्रशासन उन्हें भूमाफिया भी घोषित कर चुका है। आजम खुद भी सवा माह से रामपुर नहीं आए हैं।

अब ईद से पहले उन्होंने शहर के लोगों और जौहर विश्वविद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए खत लिखा है। उनका यह खत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने लिखा कि तुम सब पर और हालात पर मेरी नजर है। मजहब, धर्म और जात इस इदारे (यूनिवर्सिटी) की पहचान नहीं है, इसका मकसद सबको प्यार और सबसे प्यार करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement