रामगढ़ गैस तापीय विद्युत गृह को मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे बिजली उत्पादन पर असर पड़ रहा है। ऑयल इण्डिया, ओएनजीसी व फोकस एनर्जी द्वारा गेल कम्पनी को गैस उपलब्ध कराई जाती है। गेल के माध्यम से इस गैस आधारित बिजलीघर को गैस की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में गैस के अथाह भण्डार होने तथा इतने वर्षांे तक लगातार पर्याप्त आपूर्ति करने के बाद अचानक गैस की कमी होना समझ से परे है। सरकार की अनदेखी व उदासीनता के चलते दो बार लगातार राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ उत्पादकता अवार्ड प्राप्त बिजलीघर बन्द होने की कगार पर खड़ा है। जानकारी के अनुसार इस बिजलीघर को निजी कम्पनी के हाथों में देने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में आशंका है कि गैस कम्पनियां जानबूझ कर गैस की आपूर्ति को प्रभावित कर रही हैं।
धूल फांक रही हैं 250 करोड़ की मशीनें