Ramgarh Gas Thermal Power Station undergo official apathy in jaisalmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकारी उदासीनता का भेंट चढ़ता रामगढ़ गैस तापीय बिजलीघर

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 1:08 PM (IST)
सरकारी उदासीनता का भेंट चढ़ता रामगढ़ गैस तापीय बिजलीघर
जैसलमेर। राजस्थान में पिछले दो वर्षों से लगातार अधिक उत्पादकता का अवार्ड प्राप्त करने वाला रामगढ़ स्थित गैस तापीय विद्युत गृह सरकार की उदासीनता के चलते बन्द होने के कगार पर पहुंच चुका है। समय रहते इस गैस संयन्त्र की सुध नहीं ली गई तो इसके बन्द होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। विद्युत उत्पादन के लिए गैस की जरूरत होती है लेकिन, पिछले चार माह से यहां मांग के अनुरूप गैस नहीं मिल रही है। जिसके चलते गैस टरबाइन नम्बर एक के साथ एक स्टीम टरबाइन पिछले डेढ़ माह से पूर्णतया बन्द पड़ी हैं। तीन गैस टरबाइन व दो स्टीम टरबाइन की बिजली उत्पादन क्षमता 270 मेगावाट की है लेकिन, इन दिनों केवल 130 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है जो आधे से भी कम है। गैस की नहीं हो रही आपूर्ति

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement