Rama Kumari received the Rajbhasha Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 5:10 am
Location
Advertisement

रमा कुमारी को मिला उत्कृष्ठ कर्मचारी का राजभाषा पुरस्कार

khaskhabar.com : बुधवार, 18 सितम्बर 2019 5:30 PM (IST)
रमा कुमारी को मिला उत्कृष्ठ कर्मचारी का राजभाषा पुरस्कार
धर्मशाला। जिला कोष कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत वरिष्ठ सहायक रमा कुमारी को हिन्दी में शासकीय कार्य करने हेतु शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा उत्कृष्ठ कर्मचारी का राजभाषा पुरस्कार प्रदान किया गया।

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा यह पुरस्कार हिन्दी को बढ़ावा देने व हिन्दी में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु प्रदान किया जाता है।

कोष कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें भी हिन्दी में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement