Ram temple construction to begin in 6 to 8 months: VHP chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:26 pm
Location
Advertisement

Ayodhya Case : राम मंदिर निर्माण 6 से 8 महीनों में शुरू होगा विहिप प्रमुख

khaskhabar.com : बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 9:18 PM (IST)
Ayodhya Case : राम मंदिर निर्माण 6 से 8 महीनों में शुरू होगा विहिप प्रमुख
अयोध्या /नई दिल्ली। अयोध्या में राम जन्म भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला आने में एक महीने से भी कम समय बचा है। मगर इससे पहले ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित कर ली है। आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में इसके अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अगले छह से आठ महीनों में विवादित स्थल पर मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

आलोक कुमार ने कहा, "चूंकि यह मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर है और वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो सभी कानूनों को स्थापित करने के साथ ही उनका पालन करते हैं। हम भी इसका पालन करेंगे। यह अनुपालन पूरा करने में छह से आठ महीने लग सकते हैं।"

शीर्ष अदालत में पहले ही दोनों पक्षों की दलीलें समाप्त हो चुकी हैं। अब भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिससे पहले इस पर फैसला आने की पूरी उम्मीद है। गोगोई ने अयोध्या मामले को देख रही पीठ का नेतृत्व किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement