Ram Rahim had an illicit relationship with adopted daughter Honeypreet:Vishwas Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:12 pm
Location
Advertisement

‘हनीप्रीत के साथ बेटी जैसा नहीं, बीवी जैसा बर्ताव करता था राम रहीम’

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 6:57 PM (IST)
‘हनीप्रीत के साथ बेटी जैसा नहीं, बीवी जैसा बर्ताव करता था राम रहीम’
सिरसा। रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम और फरार चल रही उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत के रिश्तों को लेकर वैसे तो कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। लेकिन, हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्तों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। विश्वास ने बताया है कि किस तरह से कैसे उससे शादी कराने के बाद गुरमीत और राम रहीम में करीबी थी और किस तरह से दोनों के बीच रिश्ते थे। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्वास ने कहा कि राम रहीम और हनीप्रीत के बीच अवैध संबंध थे। विश्वास ने आरोप लगाया कि हनीप्रीत केवल नाम के लिए उसकी पत्नी थी, जबकी रहती वह राम रहीम के साथ ही थी। राम रहीम हनीप्रीत के साथ बेटी जैसा नहीं, बीवी जैसा बर्ताव करता था। विश्वास ने कहा कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच बाप-बेटी का संबंध नहीं है।

विश्वास के मुताबिक हनीप्रीत और राम रहीम की उम्र में महज 13 साल का फर्क है। राम रहीम ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को बेटी बना रखा था जबकि खुद उसके सामने दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। विश्वास ने आरोप लगाया कि वैधानिक रूप से गोद लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी, राम रहीम ने केवल घोषणा कर दी थी। विश्वास गुप्ता ने कहा कि राम रहीम ने हनीप्रीत का साथ पाने के लिए बिग बॉस का खेल भी खेला। विश्वास के मुताबिक राम रहीम ने अपने डेरे में बिग बॉस जैसा सेट लगवाया। इस सेट पर राम रहीम का पूरा परिवार, विश्वास गुप्ता, हनीप्रीत और खुद वह भी मौजूद था। 28 दिनों तक चले इस खेल में राम रहीम खुद बिग बॉस बन कर बैठ गया। सारा कुछ फेमस टीवी शो बिग बॉस जैसा होता था। इसमें गलती करने वालों को बिग बॉस के कमरे में जाकर राम रहीम के सुमिरन की सजा दी जाती थी।

पहली गलती पर सजा दस मिनट की होती, दूसरी पर बीस, तीसरी पर चालीस और बाद में सजा इसी तरह बढ़ते रहती थी। विश्वास ने बताया कि एक तरफ तो लोग गलती करने से बचते वहीं हनीप्रीत ने पहले ही दिन से इतनी गलतियां कर दीं कि वह एक तरह से हमेशा राम रहीम के कमरे में ही रहती। विश्वास ने बताया कि उस समय राम रहीम का कुछ ऐसा असर था कि मामला गड़बड़ लगने के बावजूद वह उस पर शक नहीं कर रहा था। बिग बॉस से शुरू हुआ यह किस्सा आगे भी जारी रहा। विश्वास के मुताबिक वह केवल कहने के लिए हनीप्रीत का पति था, लडक़ी हमेशा राम रहीम के साथ ही रहती थी। इस बीच राम रहीम ने हनीप्रीत को गोद लेने का ऐलान कर दिया और अपनी मुंहबोली मझली बेटी का दर्जा भी दे दिया। विश्वास के मुताबिक इसके बाद भी हनीप्रीत और राम रहीम का खेल बंद नहीं हुआ।

राम रहीम विश्वास को अपने साथ ही रखता था, उसे दामाद की तरह सम्मान भी दिलवाता था, लेकिन हनीप्रीत को अक्सर अपने साथ रखता। विश्वास ने बताया कि यात्रा के दौरान कभी होटल में रुकना पड़ता तो राम रहीम ऐसे दो कमरे चुनता जो अंदर से जुड़े होते। दुनिया की नजर में मैं और हनीप्रीत एक कमरे में रहते और राम रहीम दूसरे कमरे में, लेकिन रात को हनीप्रीत उसी के बिस्तर पर चली जाती। विश्वास का कहना है कि इन सबके बावजूद राम रहीम उसे यही भरोसा दिलाता रहता कि हनीप्रीत उसकी सेवा कर रही है और बेटी है। विश्वास की मानें तो उसकी आंख की पट्टी तब उतरी जब उसने राम रहीम और हनीप्रीत को एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। विश्वास गुप्ता ने बताया कि एक बार राम रहीम और हनीप्रीत का खेल पता चल जाने के बाद उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद राम रहीम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। विश्वास के मुताबिक उस पर और उसके परिवारवालों पर दहेज का मामला भी दर्ज करा दिया गया। विश्वास को जेल भी जाना पड़ा। जेल में भी विश्वास पर हमला किया गया।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement