Advertisement
Ram Navami 2024 : सरयू नदी में सुरक्षा के लिए किए जाएंगे पुख्ता बंदोबस्त

चैत्र शुक्ल नवमी (राम नवमी) पर मोक्ष की कामना को लेकर अयोध्या में दर्शन पूजन और सरयू स्नान के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आने वाले हैं। इस बार श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। ऐसे मे अयोध्या में अपार भीड़ जुटने की संभावना है। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्या ने बताया कि भीड़ जैसे-जैसे बढ़ेगी वैसे-वैसे बोट्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
लोगों को यह सुझाव भी दिया गया है कि नदी मे स्नान के दौरान सतर्क रहें, साथ ही हिदायतों का पालन करें। प्रशासन ने नदी में बैरिकेडिंग भी करवाई है, जिसे कोई भी पार नहीं कर सकेगा। मोटर बोट चलाने वाले कांस्टेबल नित्यानंद ने भी बताया कि इसकी स्पीड काफी अच्छी है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स देने में मदद मिलती है। यह बोट छह सीटर है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


