Ram Mandir issue : saints meeting for ram mandir in ayodhya on 3 june-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम मंदिर निर्माण को लेकर साधु-संतों ने फिर खोला मोर्चा, कल संत समाज की बैठक

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2019 4:50 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण को लेकर साधु-संतों ने फिर खोला मोर्चा, कल संत समाज की बैठक
अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर संत समाज एक बार फिर मोर्चा खोलने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में सोमवार को संत बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। मणिराम दास छावनी में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता रामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में संत समाज कोई बड़ा फैसला ले सकता है। सोमवार को होने वाली इस बैठक में अयोध्या के संत महंत शामिल होंगे। इसमें विश्व हिंदू परिषद के नेता भी शामिल होंगे। संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास, रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती, रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, दशरथ महल के बिंदुगद्दाचार्य, रंगमहल के महंत रामशरण दास, लक्ष्मणकिलाधीश महंत मैथिली शरण दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास भी इस बैठक में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल होंगे। 7 जून से 15 जून तक न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव पर राम मंदिर निर्माण पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement