Ram Mandir : UP government wants to develop ayodhya as a religious tourist center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:50 am
Location
Advertisement

राम मंदिर : यूपी सरकार की मंशा अयोध्या को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की

khaskhabar.com : सोमवार, 11 नवम्बर 2019 3:36 PM (IST)
राम मंदिर : यूपी सरकार की मंशा अयोध्या को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की
लखनऊ। अयोध्या भूमि विवाद मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से रामनगरी में लोग विकास की चाहत के सपने सजाए बैठे हैं। विवाद के चलते विकास की जो रफ्तार धीमी चल रही थी, सरकार भी उसे तेज करने जा रही है। सरकार की मंशा इसे आगे चलकर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख स्थल बनाने की है।

यही कारण है कि 2017 के बाद से प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद पिछले ढाई साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्जनों बार अयोध्या गए और वहां रामलला के दर्शन भी किए। उन्होंने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फैजाबाद जिले का नाम बदलकर उसे अयोध्या किया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोग यहां पर तमाम बंदिशें होने के चलते और भय के कारण यहां आने से कतराते थे, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से यहां पर लोगों के आने का मार्ग प्रशस्त होगा। अभिलाष मिश्रा कहते हैं कि प्रदेश में योगी सरकार के बनने के बाद से अयोध्या में विकास हुआ है। इसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में यहां और अधिक तेजी से विकास कराए जाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement