Rajyavardhana has done public relations in Jhotwara assembly constituency, blessings of the people getting Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:40 pm
Location
Advertisement

राज्यवर्धन ने किया जनसंपर्क, मोदी को मिल रहा जनता का आशीर्वाद, यहां पढ़ें

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 मार्च 2019 10:27 PM (IST)
राज्यवर्धन ने किया जनसंपर्क, मोदी को मिल रहा जनता का आशीर्वाद, यहां पढ़ें
जयपुर। केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन ने मंगलवार को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कहा पिछले पांच वर्षों में देश ने दिशा बदली है, आज पूरे देश में सेना का सम्मान हो रहा है। भ्रष्टाचार समाप्त हो रहा है, ईमानदार लोगों का सम्मान किया जा रहा है। 2014 के चुनावों में देश की जनता ने मोदी को पूरी ताकत देकर प्रधानमंत्री बनाने का ऐतिहासिक काम किया तो पांच सालों में मोदी जी ने भी ऐतिहासिक काम करके दिखाया। मोदी जी द्वारा ईमानदारी से किए गए विकास कार्यों के कारण जो भ्रष्टाचारी लोग एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे वे मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए एकत्रित हो गए है।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा मोदी जी को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। वर्तमान समय में देश सही दिशा में जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में विकास हो रहा है। केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं ईमानदारी पूर्वक घर-घर पहुंच रही है तथा जनता इन योजनाओं का भरपूर लाभ ले रही है। कांग्रेस के शासन में हमेशा ही देश में घोटाले ही घोटाले हुए है। इन घोटालो के कारण देश में गरीबी बढ़ी। किसी सरकार में जब इस प्रकार के लोग होंगे तो वह सरकार देश और देश की गरीब जनता के लिए नहीं सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement