Rajya Sabha MP Amrit Singh did Comments on Akhilesh Yadav and Rampal Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 12:37 am
Location
Advertisement

अमर सिंह ने अखिलेश को बताया ठग और रामगोपाल यादव को खलनायक

khaskhabar.com : बुधवार, 19 सितम्बर 2018 2:15 PM (IST)
अमर सिंह ने अखिलेश को बताया ठग और रामगोपाल यादव को खलनायक
जौनपुर। राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को जौनपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा। अमर सिंह टीडी कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने कहा, "मैंने अखिलेश का एडमिशन कराया। मैंने टिकट दिलाया और अखिलेश ने मुझे ही पराया बोल दिया। अमर सिंह ने कहा कि अपना हो या पराया अखिलेश सभी को डंक मारने का काम करते हैं।

अमर सिंह ने शिवपाल यादव का नाम लिए बिना कहा, " ऐसा कोई सगा नहीं जिसे अखिलेश ने ठगा नहीं।" अमर सिंह ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को खलनायक बताते हुए कहा, जब तक सपा में वे रहेंगे विघटन होता रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement