rajsamand news : Rajasthan is making its own identity in every area of development : kiran Maheshwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:33 pm
Location
Advertisement

विकास के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है राजस्थान : माहेश्वरी

khaskhabar.com : शनिवार, 31 मार्च 2018 4:18 PM (IST)
विकास के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है राजस्थान : माहेश्वरी
राजसमंद। राजस्थान आज विकास के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम कर रहा है। किसान और महिलाओं के विकास के लिए राजस्थान की वसुंधरा सरकार बेहतर प्रयास कर रही है और यह ऐतिहासिक कीर्तिमान से कहीं कम नहीं है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 15 अप्रैल से राज्य का दौरा शुरू करेंगी और राजसमंद जिले के चारभुजानाथ से अपने इस अभियान का आगाज करेंगी। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान माहेश्वरी ने राजस्थान सरकार की विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और विभिन्न प्रकार के अभियानों की प्रगति के बारे में बताया। माहेश्वरी ने किसानों की कर्ज माफी, नहरों के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के विकास और राजसमंद जिले के समग्र विकास के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए विकास का तुलनात्मक खाका पेश करते हुए कहा कि राजस्थान में जो विकास हुआ है, वह पिछले कई दशकों में कभी नहीं हुआ और ऐसा विकास केवल और केवल हमारी पार्टी ही कर सकती है। माहेश्वरी ने किसानों की उपज की खरीद के लिए किए जा रहे प्रयासों, सभी प्रकार की फसलों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, खाद बीज और तमाम तकनीकी संसाधनों और सेवाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि आज देश का किसान खुशहाल हो रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री ने राजसमंद जिले के विकास के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement