Advertisement
नगरीय विकास गतिविधियों को सुनहरा स्वरूप प्रदान करें : माहेश्वरी
राजसमंद। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने रविवार को राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र का दौरा कर शहर में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए हिदायत दी कि विकास कार्यों के प्रति तत्परता दिखाएं और इसमें किसी तरह की ढिलाई न बरतें।
माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत पुलिस लाइन के पीछे चल रहे आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अलग-अलग आय वर्ग के लिए बन रहे मकान देखे तथा निर्माण संबंधी बिंदुओं पर ठेकेदार से चर्चा की। कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित तकनीकी अधिकारियों को निर्माण कार्य पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद उच्च शिक्षामंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ राजनगर पहाड़ी पर स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर क्षेत्र का अवलोकन किया। यहां उन्होंने नगर परिषद, वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करोड़ों रुपए लागत से चल रहे विकास कार्यों के संदर्भ में चर्चा की और कामकाज देखा।
किरण 1-5

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
राजसमन्द
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement