rajsamand news : 5 state-of-the-art toilets will be built in Rajsamand urban area -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:46 pm
Location
Advertisement

राजसमंद शहरी क्षेत्र में ढाई करोड़ की लागत से बनेंगे 5 अत्याधुनिक शौचालय

khaskhabar.com : रविवार, 27 मई 2018 10:59 PM (IST)
राजसमंद शहरी क्षेत्र में ढाई करोड़ की लागत से बनेंगे 5 अत्याधुनिक शौचालय
राजसमंद। सार्वजनिक स्थलों व आस-पास रहने वालों तथा बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए राजसमंद में अत्याधुनिक सुविधालय उपलब्ध होंगे। इसके लिए राजसमंद नगर परिषद की ओर से शहर में पांच स्थानों पर ढाई करोड़ रुपए की लागत वाले आधुनिक शौचालयों का निर्माण कार्य हाथ में लिया गया है। इनमें से प्रत्येक पर 50 लाख रुपए व्यय होंगे। इससे राजसमंद में आमजन तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने रविवार को द्वारिकाधीश मंदिर क्षेत्र में पांच पट्टिकाओं का अनावरण कर इनका शिलान्यास किया। यह कार्य मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत कराया जा रहा है। इस योजना में शहर में जिन पांच स्थानों पर अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, उनमें द्वारिकाधीश मन्दिर, सिंचाई विभाग उद्यान, आर.के. चिकित्सालय, कांकरोली बस स्टॉप एवं न्यायालय परिसर शामिल हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement