khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 2:45 PM (IST)
दरअसल, राजपाल ने ‘अता पता लापता’ नाम की फिल्म बनाने के लिए मुरली
प्रोजेक्ट्स नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। अभिनेता
द्वारा कर्ज के पैसे नहीं चुकाने पर कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा
दायर कर दिया। राजपाल हाईकोर्ट में बार-बार कर्ज की रकम चुकाने को लेकर
टालमटोल करते रहे। अभिनेता ने हाईकोर्ट में नकली दस्तखत वाले झूठे दस्तावेज
भी जमा करवाए थे, जिससे नाराज होकर हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने दिसंबर
2013 में उन्हें 10 दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया था। राजपाल ने 4 दिन
जेल में भी गुजारे, इसके बाद डबल बेंच ने उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए
बाकी सजा को निलंबित कर दिया था।