SC scold on actor Rajpal Yadav, surrender and go jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार, जाना होगा जेल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 2:44 PM (IST)
राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार, जाना होगा जेल
नई दिल्ली। कर्ज नहीं चुकाने और गलत हलफनामा दाखिल करने के मामले में बॉलिवुड के कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव की सारी उम्मीदें उस वक्त खत्म हो गईं जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्हें सरेंडर करने को कहा गया। अभिनेता को 6 दिन की बची हुई जेल की सजा काटने के आदेश दिए गए हैं। उनको 10 दिन जेल की सजा सुनाई थी, जिसमें से वह 4 दिन की सजा काट चुके हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई को बार-बार हलफनामे देने के बावजूद एक बिजनसमैन को उसका कर्ज वापस नहीं देने के मामले में राजपाल यादव को फटकार लगाते हुए कहा था कि इस मामले में उनका आचरण समझ से परे है। जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस आरएफ नरीमन की पीठ ने कहा, आपने अदालत के साथ मनमानी की है। आप जैसे लोगों को जेल जाना चाहिए। आपने एकके बाद दूसरा हलफनामा दायर किया और फिर भी आपने पैसे का भुगतान नहीं किया। हम आपको कानून की महिमा दिखाएंगे। आपको 6 दिन नहीं, 6 महीने जेल भेजना चाहिए

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement