Rajnath Singh said: India science ahead of America-China-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:43 pm
Location
Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा-भारत का विज्ञान अमेरिका-चीन से काफी आगे

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 9:47 PM (IST)
राजनाथ सिंह
ने कहा-भारत का विज्ञान अमेरिका-चीन से काफी आगे
मथुरा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां कहा कि अमेरिका, चीन से काफी आगे भारत का विज्ञान है। दुनिया ने अपनी अकल बढ़ाने को कभी न कभी हमारी नकल की है। राजनाथ यहां जीएलए विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की। साथ ही 12-12 मेधावियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किए।

इस अवसर पर राजनाथ ने कहा कि जो भारत में है वह दुनिया में कहीं नहीं है। भारत की संस्कृति और विज्ञान का लोहा पूरी दुनिया मानती है। दुनिया ने अपनी अकल बढ़ाने को कभी न कभी हमारी नकल की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के वैज्ञानिक सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण पर बातें करते हैं लेकिन हमारे देश का ज्योतिष सबसे आगे है। 100 साल बाद चंद्रग्रहण कब होगा यह भी मथुरा के पंडित बता सकते हैं।

अमेरिका, चीन से काफी आगे भारत का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि देश के पहले ग्लोबल यूथ स्वामी विवेकानंद थे। जिन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement