Advertisement
राजनाथ सिंह ने असम में तीसरा रक्षा गलियारा बनाने का दिया आश्वासन - मुख्यमंत्री सरमा

असम के सीएम ने कहा कि रक्षा गलियारे की स्थापना का प्रस्ताव विचार अग्रिम चरण में है, लेकिन इसकी संवेदनशीलता के कारण इसमें कुछ समय लग सकता है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को लोकसभा में पेश केंद्रीय बजट 2024-25 पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए सरमा ने कहा कि पहली बार केंद्रीय बजट में स्वीकार किया गया है कि असम की बाढ़ देश के बाहर से आने वाले पानी के कारण होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक समर्थन देने की अपनी तत्परता की घोषणा की है।
सरमा ने राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और गुवाहाटी के पास एक सैटेलाइट टाउनशिप के लिए फंडिंग, नामरूप में ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन का विस्तार और इसकी चौथी इकाई के चालू होने पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बोंगाईगांव रिफाइनरी और लेपटकाटा में ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड (बीसीपीएल) के विस्तार पर भी चर्चा हुई।
सरमा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री से राम मंदिर के तीर्थयात्रियों के लिए गुवाहाटी से एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।
उन्होंने कहा, "असम एक लाख तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजने की योजना बना रहा है।"
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 22 जुलाई को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि असम देश के शीर्ष पांच सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक के रूप में उभरा है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में राज्य की अर्थव्यवस्था 13.9 प्रतिशत बढ़ी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


