Rajnath Singh assurance should silence noises against Article 35A: Omar Abdullah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 35ए पर राजनाथ के आश्वासन का स्वागत किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 08:10 AM (IST)
उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 35ए पर राजनाथ के आश्वासन का स्वागत किया
श्रीनगर। श्रीनगर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अनुच्छेद 35 ए पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन का स्वागत करते हुए संवैधानिक प्रावधान के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय में जवाबी हलफनामा दायर करने के लिए सरकार से कहा। यह अनुच्छेद जम्मू और कश्मीर के निवासियों को एक विशेष दर्जा देता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अनुच्छेद 35 ए के मुद्दे पर ऐसा कुछ नहीं करेगी जो कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के खिलाफ होगा, इस पर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘यह केंद्रीय गृह मंत्री का एक महत्वपूर्ण बयान है। उनका आश्वासन 35-ए के खिलाफ उठ रही आवाजों को बंद करने में मदद करेगा।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement