Rajkumar Rana did the public relations, shared the achievements of the center government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:03 pm
Location
Advertisement

राजकुमार राणाने किया जनसंपर्क, सांझा की केंद्र की उपलब्धियां

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जुलाई 2017 11:49 AM (IST)
राजकुमार राणाने किया जनसंपर्क, सांझा की केंद्र की उपलब्धियां
ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत जसाणा के गांव भरमौत में सोमवार को कुटलैहड़ भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी बताया। राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास के सभी कामों पर विराम लग गया है। हर तरफ गुड़ागर्दी का माहौल बना हुआ है। वीरभद्र सिंह अपनी कुर्सी बचानें में लगे हुए हैं जबकि प्रदेश की जनता से कोई मतलब नहीं है। कुटलैहड़ क्षेत्र में लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा और आवारा पशु से किसान परेशान है।
राणा ने कहा कि भाजपा के समय में पानी की जो स्कीमें चली थी, उनका कांग्रेस कार्यकाल में रखरखाव सही ढंग से न हुआ। नतीजा यह रहा कि पानी की स्कीमें हांफ गई और क्षेत्र में पानी के लिए ग्रामीण इधर-उधर भटक रहे हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टर न होने से मरीजों को इध्रर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता बुरी तरह से परेशान है, जिसका जबाव आने वाले विस चुनावों में देगी। इस अवसर पर प्रकाश चंद, राम रत्न, शंकरदास, कुटलैहड़ भाजपा के प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, राम किशन, सुदेश कुमार, अभय राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement