Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization meeting, submitted a memorandum demanding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 11:15 PM (IST)
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
झुंझुनू। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के जिला संयोजक रणजीतसिंह चंदेलिया ने की और मुख्य अतिथि धनराज सिहाग थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। कार्यसमिति की बैठक में जिला मुख्यालय पर संगठन का कार्यालय शुरूकरने पर चर्चा की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों की कटी पेंशन चालू करने और जिला प्रशासन द्वारा रद्द किए गए राशन कार्ड वापस लागू करने जैसी मांगों पर चर्चा की गई। मिटिंग के अंदर संगठन के बाय सरपंच तारादेवी पूनियां, एमडी चोपदार, मनोज मील, पार्षद प्रदीप सैनी, पार्षद नवाब घोषी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर, रमेश पांडे, सुनिल मान, विजय चंदेलिया, जहांगीर खान, मंडेला उप सरपंच नफीस मंड्रेलिया, मैनपुरा सरपंच नरेंद्र शर्मा, विनोद पूनियां, अशोक, कमलसिंह, सुनिल, सीताराम, रवि बांगड़वा, नाहरसिंह, विकासकुमार, रामकिशन, सीताराम, मोहम्मद रफीक सहित कई लोग उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बिजली दरें कम करने व प्रशासन द्वारा रद्द किए गए राशन कार्डों की जांच कर फिर से चालू कराने की मांग की गई। बैठक के अंत में वीरचक्र विजेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन अयूब खान को श्रद्धाजंलि दी गई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement