Rajiv Bindal appointed as BJPs Himachal Pradesh President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:11 pm
Location
Advertisement

हिमाचल प्रदेश: राजीव बिंदल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

khaskhabar.com : शनिवार, 18 जनवरी 2020 6:33 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश: राजीव बिंदल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल को शनिवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के तौर पर चुना गया।

इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील देवधर द्वारा की गई। बिंदल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष के लिए अन्य कोई नेता उम्मीदवार के तौर पर मैदान में नहीं था। चार बार के विधायक बिंदल ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।

राजीव बिंदल 2007 से 2012 के बीच पिछली भाजपा राज्य सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भगवा पार्टी के वर्तमान विधायकों में नाहन से विधायक बिंदल सबसे अनुभवी, चतुर और संगठनात्मक कौशल के धनी माने जाते हैं।

काफी समय से वह जय राम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री या फिर जे. पी. नड्डा की तरह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी संभालना चाह रहे थे।

बिंदल ने सतपाल सत्ती की जगह ली है, जिन्हें फरवरी 2012 में नियुक्त किया गया था। उनका दूसरा कार्यकाल जनवरी 2019 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद वे पद पर बने रहे।
--IANS

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement